Music

BRACKING

Loading...

आदिवासियों ने किया चक्काजाम:सरपंच ने अपनी फसल बचाने तालाब की पार तोड़ी, हमारा डेढ़ लाख का बीज बहा

  ग्राम दुलही के आदिवासियों ने किया चक्काजाम 



सरपंच ने अपनी फसल बचाने तालाब की पार तोड़ दी। इससे हमारा तालाब में पल रहा डेढ़ लाख का मछली का बीज पानी के तेज बहाव में बह गया है इसलिए अब हमारे आगे दो वक्त की रोजी रोटी का भी संकट खड़ा हो जाएगा। इस बात को लेकर गुस्साए ग्राम दुलही के आदिवासियों ने शनिवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 तक सिरसौद पिछोर मार्ग पर पत्थर व महिला पुरुषों ने सड़क पर बैठ कर नारेबाजी करते हुए चक्का जाम कर दिया।

जाम की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए, लेकिन आदिवासी सरपंच पर कार्रवाई की मांग करते हुए मुआवजा देने की बात पर अड़े रहे। इसके बाद एसडीएम जेपी गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और उन्हें 7 दिन में समस्या हल करने का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया। गांव में नहीं आती बिजली, नहीं होती हमारी कोई सुनवाई: वहीं बिजली भी नहीं आती है। आदिवासियों के अनुसार हमारी प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा है इसलिए मजबूरी में हमने चक्का जाम कर दिया है। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी हम यहां से नहीं हटेंगे।

ग्राम पंचायत के सरपंच विजेंद्र महते का कहना था कि ताल ओवर फ्लो हो गया था वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ताल की मोरी खोली गई थी। आदिवासियों ने बेवजह चक्का जाम कर दिया है। घटना की खबर मिलते ही एसडीएम व एसडीओपी सहित भारी संख्या में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी जाम स्थल पर पहुंचे और आदिवासियों को समझाया बाद में आदिवासियों के लिखित आवेदन पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाम खुल सका।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ