14 जुलाई को खेत जोतते समय बंदूकों से हमला कर दिया था, शिक्षक ने पेड़ के पीछे छिपकर जान बचाई थी
सीहौर थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव में पिछले महीने शिक्षक पर बंदूकों से हमला करने वाले चार हमलावर अभी भी फरार चल रहे हैं। गिरफ्तारी नहीं होने पर शिक्षक के खेत में अब धान नहीं रोपने दे रहे हैं। सीहोर थाना पुलिस का कहना है कि आपदा में व्यस्त हो जाने की वजह से गिरफ्तारी नहीं हो पाई। अब फरार चारों आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे।
जानकारी के मुताबिक शिक्षक विजय गौतम निवासी मगरौनी पर 14 जुलाई 2021 को फूलपुर गांव में सात लोगों ने बंदूकों से फायर करके जानलेवा हमला कर दिया था। शिक्षक ने पेड़ के पीछे छिपकर जान बचाई थी। गोलियों के निशान आज भी पेड़ों पर मौजूद हैं। पुलिस ने सात लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।
लेकिन मामले में भूपेंद्र सिंह रावत पुत्र रामस्वरूप रावत निवासी फूलपुर, देवेंद्र सिंह रावत पुत्र गजराज सिंह रावत निवासी राजापुर, शुभकम रावत पुत्र सोबरन सिंह निवासी ग्राम राई, रामस्वरूप रावत पुत्र रंजोत सिंह निवासी फूलपुर फरार हैं। इमनें भूपेंद्र और देवेंद्र सिंह मुख्य हैं। शिक्षक का कहना है कि दूसरे खेतों में धान लग चुकी है। लेकिन फरार व्यक्ति धान नहीं लगने दे रहे हैं। कभी भी अनहोनी कर सकते हैं। कहीं ना कहीं राजीनामा के लिए दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।इनाम घोषित है, जल्द चारों को ढूंढ़कर गिरफ्तार करेंगे
बंदूकों से हमला करने वाले तीन आरोपी जेल में हैं। अभी चार फरार चल रहे हैं। गिरफ्तारी के लिए हमने दो-दो हजार रुपए का इनाम भी घोषित कराया है। अभी आपदा के कारण व्यस्त हो गए थे। अब जल्द चारों को ढूंढ़कर गिरफ्तार करेंगे।
रामराजा तिवारी, थाना प्रभारी, पुलिस थाना सीहोर जिला शिवपुरी

0 टिप्पणियाँ