Music

BRACKING

Loading...

बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता और रोजगार के नाम से छला जा रहा राज्य सरकार,भाजपा जिला महामंत्री-सोनू जायसवाल


मैं हूं बेरोजगार कार्यक्रम के तहत भाजयुमो ने किया प्रदर्शन

बिर्रा-बम्हनीडीह भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल द्वारा प्रदेश के आह्वान पर भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए मैं हूं बेरोजगार कार्यक्रम का आयोजन भाजयुमो के जिला मंत्री सोनू जायसवाल के नेतृत्व में किया गया । भाजयुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा बेरोजगार युवाओं से मैं हूं बेरोजगार का फार्म भराया गया।


मैं हूं बेरोजगार कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शासकीय नवीन महाविद्यालय बिर्रा  सहित गांव के अन्य बेरोजगार से फॉर्म भरवाया गया। इस कार्यक्रम के तहत भाजपा युवा नेता प्रतीक प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार के वादाखिलाफी को बताया सरकार ने अपने घोषणा पत्र में युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी

लेकिन अब तीन साल होने को है फिर भी सरकार आज इस ओर किसी भी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस अवसर पर मुकेश कश्यप,योगेश साहू अमन आदित्य,लक्ष्मी आदित्य कार्यकर्ता शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ