Music

BRACKING

Loading...

कहीं छप्पन भोग तो कहीं राधा कृष्ण बनकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया




शिवपुरी -  भगवान कृष्ण जन्म उत्सव पर शहर में विभिन्न जगह माखन लीला उत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए गए। लायंस लायनेस क्लब साउथ ने जहां भगवान कृष्ण की भक्ति में लहंगी खेलने के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। वही रोटरी क्लब महिला सदस्यों द्वारा छप्पन भोग लगाकर कान्हा को माखन मिश्री खिलाया गया। यही नहीं जिला पर्यटन संवर्धन बोर्ड द्वारा पर्यटन केंद्र पर भगवान कृष्ण और राधा के महारास का प्रदर्शन किया गया। कुल मिलाकर कृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रम जन्माष्टमी पर शहर भर में धूमधाम से मनाया गया।

समाज सेवी संस्था लायंस और लायनेस क्लब शिवपुरी साउथ द्वारा एक निजी होटल में समारोह पूर्वक भगवान कृष्ण भक्ति का आयोजन किया गया। जिसमें महिला सदस्यों ने सबसे पहले मैया यशोदा बनकर जहां माखन मथने का प्रदर्शन किया। वहीं लायंस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा नंद कुमार का रूप रखकर जमकर नृत्य किया गया। आयोजन की जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष राकेश जैन और सचिव हेमंत नागपाल ने बताया कि आयोजन के दौरान मटकी फोड़, फैंसी ड्रेस, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन, डांडिया और महाआरती का आयोजन किया गया। आयोजन के संयोजक मुकेश और लता जैन रहे जबकि इनके सहयोगी राजेंद्र- सपना शर्मा, मयंक- प्रियंका भार्गव, दीपेश -प्रीति अग्रवाल रहे। लायनेस क्लब की ओर से अध्यक्ष बबीता अग्रवाल, सचिव वर्षा जैन ने अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर गोकुल का नजारा कार्यक्रम स्थल पर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सौरभ सोनाली सांखला ने किया। स्वागत भाषण संस्था अध्यक्ष राकेश जैन ने दिया जबकि आभार प्रदर्शन संस्था सचिव हेमंत नागपाल द्वारा व्यक्त किया गया।

मोहे कृष्ण रंग भायो, लायंस व लायनेस पदाधिकारी झूमे

मोहे कृष्ण रंग भाइयों की तर्ज पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें विशेष उपहार दीपेश-प्रीति अग्रवाल की ओर से दिए गए। राधा कृष्ण भजनों पर नृत्य प्रतियोगिता में पहला स्थान जानवी सांखला, दूसरा निष्का अग्रवाल, तीसरा रिदिमा भार्गव और चौथा शौर्य शर्मा ने हासिल किया। जबकि महाभारत के पात्रों पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम डॉक्टर ज्योति शर्मा, प्रीति दीपेश अग्रवाल, प्रीति -अखिल अग्रवाल रहे। सौरभ- सोनाली सांखला द्वारा इस अवसर पर अपनी विशिष्ट प्रस्तुति से उपस्थित जनों का मन मोह लिया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में प्रीति अखिल अग्रवाल, डॉ राजकुमार ऋषिश्वर, डॉ वीणा जैन, विजेता रहे। अंत में बांके बिहारी की सामूहिक महा आरती की गई और सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

डीटीडीसी पर्यटन केंद्र पर हुआ महारास

शहर के युवा कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए डीटीडीसी यानी जिला पर्यटन संवर्धन केंद्र द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर जिला पर्यटन केंद्र पर किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में जहां बच्चों के साथ-साथ युवाओं ने भगवान कृष्ण की भक्ति के कई गीतों का प्रदर्शन किया। वहीं कार्यक्रम के अंत में भगवान राधा- कृष्ण का भक्ति नृत्य महारास का प्रदर्शन इस ढंग से कलाकारों ने किया, मानो यह आयोजन शिवपुरी में नहीं वरन गोकुलधाम में हो रहा हो। आयोजन के दौरान जहां कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और डिप्टी कलेक्टर शुभांगी अग्रवाल पूरे समय मौजूद रहे वहीं पर्यटन बोर्ड से जुड़े हुए सदस्यों ने भी इस अवसर पर अपनी सक्रियता दिखाई।

शिवयोग नैचरोपैथी सेंटर पर हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिता

शहर के मुक्तिधाम स्थित शिवयोग नैचरोपैथी सेंटर शिवपुरी पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। विजय सेन ने बताया कि प्रतिदिन योग अभ्यास करने वाले बच्चों ने प्रतियोगिता में उत्साह से भाग लिया। मटकी फोड़ने वाले प्रतिभागी को पुरस्कार दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ