जिले की आपदा प्रबंधन के लिए बनाए गए कक्ष की सीलिंग गुरुवार को उस समय भरभरा कर गिर पड़ी जब कर्मचारी कक्ष में ड्यूटी कर रहे थे। इस हादसे में पॉलिटेक्निक प्राचार्य सहित दो शिक्षकों बाल- बाल बचे।
गुरुवार दोपहर 2 बजे ड्यूटी पर आए पॉलिटेक्निक प्राचार्य आरएस पंत, सहित दो शिक्षक मनोज श्रीवास्तव और मनोज शर्मा आपदा के कॉल अटेंड कर रहे थे तभी दोपहर करीब 3 बजे अचानक पानी भरा होने से जिला पंचायत अध्यक्ष से मिलने वाले आगंतुकों के लिए बने वेटिंग कक्ष की सीलिंग भरभरा कर गिर गई। शिक्षकों का कहना है कि तेज आवाज से हम सचेत हो गए और समय रहते कक्ष से बाहर नकाल आए। जिससे हम लोग बचे गए। अगर कुछ सेकंड की देरी हो जाती तो कुछ भी हो सकता था।
0 टिप्पणियाँ