शनिवार की दोपहर 1.30 बजे हुआ हादसा, दूसरा युवक गंभीर घायल
शहर के नए फोरलेन बायपास पर शनिवार की दोपहर करीब 1.30 बजे ट्रक ने दो बाइक सवारों काे कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे की भी हालत गंभीर है। कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार विवेक (35) पुत्र लक्ष्मीनारायण शर्मा निवासी माधव नगर शिवपुरी अपने साथी संजीव बराहर के साथ देवताओं पर प्रसाद चढ़ाकर लौट रहा था। शहर के नए फोरलेन बायपास स्थित दर्रोनी चौराहा पार करते वक्त ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विवेक और संजीव घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी लाया गया, जहां इलाज के दौरान विवेक की मौत हो गई। जबकि संजीव गंभीर रूप से घायल है।

0 टिप्पणियाँ