शिवपुरी। एसपी राजेशसिंह चंदेल ने देहात, खनियांधाना व बम्हारी के थाना प्रभारियों को लाइन अटैच कर दिया है। इन सभी थाना प्रभारियों पर विभागीय जांच चल रही थी। जारी आदेश में खनियांधाना टीआई तिमेश छारी, देहात थाना टीआई सुनील खेमरिया, व बम्हारी के उनि दीपक शर्मा के खिलाफ विभागीय जांच चल रही थी। इसी कारण से इन पर यह कार्रवाई दी गई। फिलहाल थाने का प्रभार अधिनस्थों को सौंपा गया है।
0 टिप्पणियाँ