शिवपुरी खेल और युवा कल्याण विभाग मध्य प्रदेश में संचालित 18 खेल अकादमियों के लिये युवा व प्रतिभावान 12 से 18 वर्ष के युवा खिलाड़ियों के लिये टेलेन्ट सर्च चयन ट्रायल में आज बुधवार को विकासखण्ड षिवपुरी के लगभग 150 बालक/बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया।
संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री एम.के.धौलपुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि विकासखण्ड षिवपुरी के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान 150 शहरी बालक/बालिका खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्षन किया। जिसमें आज क्रिकेट, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, जूडो, मलखम्ब, योगा के खिलाड़ियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 02 सितम्बर से 03 सितम्बर तक विकासखण्ड शिवपुरी के साथ-साथ अन्य विकासखण्ड के ऐसे बालक/बालिका खिलाड़ी जो ऑनलाईन पंजीयन कराने के पश्चात भी शामिल नहीं हुए वे भी 02 व 03 तारीख तक शामिल होकर अपना फिजिकल फिटनेस टेस्ट दे सकते है।संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री एम.के.धौलपुरी ने शिवपुरी के ग्रामीण और शहरी प्रतिभावान खिलाड़ियों से अपील की है कि जिन खिलाड़ियों ने ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन किया है वे तथा जो खिलाड़ी ऑनलाईन पंजीयन नहीं कर पाएं है वे खिलाड़ी ऑफलाईन भी सीधे आकर पंजीयन कराकर टेलेंन्ट सर्च कार्यक्रम में शामिल हो सकते है तथा अन्य विकासखण्डों से समय पर उपस्थित नहीं होने वाले खिलाड़ी भी उक्त दिनांकों में पंजीयन कराकर टेलेंट सर्च में भाग ले सकते है।

0 टिप्पणियाँ