Music

BRACKING

Loading...

कन्नौजिया कुर्मी एकता मंच द्वारा आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा के 150 दिन पूर्ण

 


जांजगीर-चाम्पा । इतिहास पढ़ते-पढ़ते बोर हो चुके हैं, तो इतिहास रचना शुरू कर देना चाहिए कनौजिया कुर्मी एकता मंच पंजीयन क्रमाक 122202181042 एवं गुरूकृपा अमृतलाल कश्यप बाल संस्कार उ.मा. विद्या. चोरभठ्ठी ने समाज को एक करने में विशेष योगदान देने के बाद, एक नया इतिहास रचने तैयार है। कुछ लोग दो चार   चौके छक्के मारकर अपने ही पीठ को थपथपाते रहते हैं, परंतु यहां ऐसा नहीं है। आज कनौजिया कुर्मी समाज के लिए ऐतिहासिक विजय का दिन है। कनौजिया कुर्मी एकता मंच एवं अमृतलाल बाल संस्कार स्कूल चोरभट्टी के माध्यम से सामान्य ज्ञान ऑनलाइन परीक्षा के आयोजन का एक सौ पच्चासवां दिन है। जो अपने आप में अभूतपूर्व, अविस्मरणीय एवं ऐतिहासिक है। कनौजिया कुर्मी समाज में ऐसा पहली बार  हुआ है कि शिक्षा के क्षेत्र को उभारा जा रहा है। शिक्षा के महत्व को समझाया जा रहा है। जो समाज शिक्षित होगा उस समाज में आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक परिवर्तन किया जा सकता है। वह दिन दूर नहीं जब प्रत्येक घर में एक सदस्य नौकरी से ना जुड़ा हो, जहां चाह है वहां राह है यह कहावत यहा फिट बैठता है। आपको बता दे सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 120 प्रश्न होते हैं, जिसके लिए निर्धारित समय 1 घंटा 40 मिनट होता है। प्रतिदिन 120 प्रश्न को संग्रह करना कोई आसान काम नहीं है। आज के दिन तक कोई भी प्रश्न रिपीट नहीं हुआ है। आज एग्जाम एक सौ पच्चासवां दिन है। इस प्रकार कुल प्रश्नों की संख्या 12000 हो गया है, और यह क्रम में निरंतर जारी रहेगा। सभी विद्यार्थियों एवं युवक-युवतियां जो कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए निशुल्क में प्रतिदिन परीक्षा दिलाने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो रहा है। किसी भी कोचिंग सेंटर में जाने पर 40 से 50 हजार का फीस देना पड़ता है जो कि यह सुविधा निशुल्क कन्नौजिया कुर्मी एकता मंच प्रदान कर रहा है। इसका लाभ अधिक से अधिक संख्या में उठा रहे है। खुद जागरूक बने एवं लोगों को जागरूक करें

संतोष वर्मा जो कि प्रदेश के प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर है, ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के बारे में बताया कि यह कार्यक्रम समाज एवं युवाओं के लिए नॉलेज कॉन्फिडेंस, बिल्ड अप, कैरियर और मार्गदर्शन के लिए महत्वपूर्ण है। जो समाज एवं युवाओं के भविष्य के लिए कारगर साबित होगा। इस परीक्षा में शामिल होकर अपने मुकाम में आसानी से पहुंचेंगे। रविवार को स्पेशल टेकनिकल परीक्षा एसएससी, रेलवे, बैंक, पटवारी, आईएएस, आईपीएस, व्यापम, इत्यादि रविवार को स्पेशल परीक्षा  रेलवे, एएलपी, कोल इंडिया, एनटीपीसी, डीआरडीओ, एमएमटीसी, मेटरोज आदि परीक्षा का आयोजन किया जाता है प्रतियोगी प्रत्येक प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सहायक है। कनौजिया कुर्मी एकता मंच के अध्यक्ष संतोष कश्यप कार्यकारणी अध्यक्ष रामगोपाल वर्मा ने बताया कि प्रत्येक दिन का प्रश्न पत्र तैयार करने में चार पांच स्टाफ द्वारा लगातार पांच 6 घंटे मेहनत करके 120 प्रश्न तैयार किया जाता है। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के 150 दिन पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया और बताया कि यह परीक्षा पीएससी सीजी व्यापम एसएससी पुलिस भर्ती और अन्य प्रतियोगी परीक्षा में युवाओं एवं युवतियों के लिए कारगर साबित होगा। अन्य छात्र - छात्राओं को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित कर पढ़ाई का आधार बनाने के लिए जोर दिया है। कनौजिया कुर्मी एकता मंच छत्तीसगढ़ के प्रदेशाघ्यक्ष संतोष कश्यप कैथा निवासी ने उन सभी व्यक्ति एवं समूह जिन्होंने प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष  रूप से शिक्षा के इस पावन एवं पुनीत कार्य को सफल बनाने में सहयोग किया है। उनका धन्यवाद व्यक्त एवं आभार व्यक्त किया।

इस आयोजन में विशेष रूप से कनौजिया कुर्मी एकता मंच के कार्यकारणी सदस्य विष्णु कश्यप ,कमल कश्यप, दुर्गेश कश्यप, अरविंद कश्यप पोड़ी, अरविंद कश्यप जांजगीर, विश्वामित्र कश्यप, संतोष कश्यप बोरदा, लक्ष्मण कश्यप,महेन्द्र कौशिक ,रामेश्वर कश्यप ,गोपी कश्यप, प्रकाश कश्यप, राजेन्द्र कौशिक बनडभरा, राजेन्द्र कश्यप पोड़ी, विशेष सहयोगी सदस्य संगीत कश्यप, किशन कश्यप, खगेन्द्र कश्यप, कमलेश कश्यप, रामानुजन कश्यप, विजय कश्यप, तब कश्यप, सम्मेलाल कश्यप, बालकृष्ण कश्यप, भुवन वर्मा, परमेश्वर कश्यप, भूपेंद्र कश्यप, बल्लू, ,भीम कश्यप, शशि कश्यप, ईश्वर कश्यप, हरीश कश्यप, अशोक ,रवि कश्यप कश्यप, पुनिराम कश्यप, राकेश कश्यप, कृष्णा कश्यप, लक्ष्मी कश्यप एवं पांचो मेडों सहित समाज के लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ