खनियाधाना थाने के देवरी गांव में शनिवार को एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। यहां एक युवक ने दावा किया कि उसे प्रेत आत्मा ने जहर पिलाया है। लोगों ने उसे खेत के पास देख परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत अभी खतरे से बाहर है। मामले में मनोचिकित्सक का कहना है कि ऐसे लोग सिजोफ्रेनिया नामक बीमारी से ग्रसित होते हैं। उन्हें लगता है कि उसने कोई बात कर रहा है। इस मामले में भी ऐसा ही लग रहा है।
वह आया और इशारा करके बुलाकर ले गया
मंशाराम पुत्र देशराज कुशवाह के अनुसार वह रात को घर पर साथ सो रहा था। तभी सफेद कपड़े में मुंह बांधकर एक प्रेत आत्मा घर पर आई और उसे उठने का इशारा किया। मैं उठाकर उसके पास आया तो उसने पीछे चलने को कहा। मैं उसके पीछे चल दिया। वह मुझे खेत स्थित कुएं के पास लेकर गया। यहां पर उसने मुझे जहर पिलाया और कहा कि यहीं बैठे रहना, मैं आता हूं। इसके बाद वह कहीं चला गया। युवक के अनुसार इसके बाद उसे कुछ नहीं पता। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसने बताया कि वह खेती करता है। सब्जी भी उगाते हैं।
ऐसे लोग सिजोफ्रेनिया से ग्रसित होते हैं
इस मामले में जब मानोचिकित्सक डॉ योगेंद्र रघुवंशी से बात की गई तो उनका कहना था कि ऐसे लोग सिजोफ्रेनिया नामक बीमारी से पीड़ित होते हैं। वह मानसिक रूप से यह महसूस करते हैं कि उनसे कोई बात कर रहा है। उन्हें कुछ करने को कह रहा है, लेकिन वास्तविकता में ऐसा कुछ होता नहीं है। यही इस केस में हुआ होगा।

0 टिप्पणियाँ