Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी भ्रूण हत्या मामला : पीएनडीटी की जिला सलाहकार समिति को 3 दिन मै देनी होगा जांच रिपोर्ट

 


शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल में भ्रूण हत्या संबंधी स्टिंग का वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को पीएनडीटी की जिला सलाहकार समिति की बैठक बुलाई गई। बैठक में विचार विमर्श के बाद जांच रिपोर्ट के लिए अलग से पांच सदस्यीय दल बनाया है जो तीन दिन में जांच रिपोर्ट सौंपेगा। वहीं बैठक के दौरान एक आवेदक ने वीडियो में नजर आ रही नर्स व जगह को लेकर एक निजी हॉस्पिटल के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

पीएनडीटी की जिला सलाहकार समिति की बैठक में रेडियोलॉजिस्ट डाॅ. एमएल अग्रवाल, जिला अभियोजन अधिकारी संजीव गुप्ता, वरिष्ठ स्त्री रोग चिकित्सक डॉ नीरजा शर्मा, वरिष्ठ शिशु रोग चिकित्सक डॉ अनूप गर्ग, आलोक एम इंदौरिया, श्वेता गंगवाल, राजेंद्र राठौर और अधिवक्ता संजीव बिलगैयां शामिल हुए। हालांकि जिला जनसंपर्क अधिकारी प्रियंका शर्मा और विशेष आमंत्रित सदस्य उमा चतुर्वेदी बैठक से नदारद रहीं। जिले में भ्रूण हत्या वायरल वीडियो के आधार पर बैठक में पांच सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। जिसमें डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल, नोडल अधिकारी डॉ संजय ऋषिश्वर, डॉ एमएल अग्रवाल, एडवोकेट संजीव बिलगैंया और आलाेक इंदौरिया शामिल हैं। यह जांच समिति तीन दिन में रिपोर्ट सौंपेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ