Music

BRACKING

Loading...

ज्ञापन सौंपा : बाढ़ पीड़ितों को मदद की मांग को लेकर कांग्रेस की पदयात्रा



जिले में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए शासन- प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश सह-प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी सोमवार 6 सितंबर को जिले के दौरे पर रहेंगे और पदयात्रा में शामिल होंगे।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता विजय चौकसे ने बताया श्री त्रिपाठी 6 सितंबर को झांसी से रवाना होकर शिवपुरी के ककरवाया और पड़ोरा चौराहा होते हुए दोपहर 12 बजे कोलारस पहुंच पदयात्रा करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, जयकिशन मांझी, राजकुमार सिंह यादव, अशोक मौजूद रहेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा निकालकर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ