Music

BRACKING

Loading...

एनसीसी कैडेट शिविरों के आयोजन हेतु राशन सामग्री के लिए निविदा एक अक्टूबर तक आमंत्रित


शिवपुरी 

 35 म.प्र.बटालियन एनसीसी शिवपुरी केन्द्रीय शासन एवं म.प्र.शासन का संयुक्त संस्थान है। इस बटालियन के अंतर्गत एनसीसी कैडेटों के शिविर दो भागों में 07 से 13 अक्टूबर तथा 16 से 22 अक्टूबर तक अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के संचालित छात्रावास, फक्कड़ कॉलोनी रोड, खिन्नी चौराहा में आयोजित किया जाएगा।
प्रशासनिक अधिकारी ले.कर्नल ऑचल सिंह ने बताया कि उक्त शिविर में भाग ले रहे एनसीसी कैडेटों एवं स्टाफ के भोजन व्यवस्था हेतु राशन सामग्री के लिए कोटेशन एवं नमूने (निविदा) आमंत्रित किये गए है। संबंधित निविदा 01 अक्टूबर तक सिंधिया छत्री के पास स्थित सिंचाई विभाग 10 स्यूट हॉस्टल, 35 म.प्र. बटालियन एनसीसी में बंद लिफाफे में जमा कर सकते है। अधिक जानकारी मो. 9871882026 से प्राप्त की जा सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ