Music

BRACKING

Loading...

हिंदी दिवस पर भारतीय संस्कृति प्रसार व उसका शैक्षिक संदर्भ पर बेबिनार आयोजित

 


बिर्रा:-राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत भारतीय संस्कृति प्रसार व उसका शैक्षिक  संदर्भ पर समग्र शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित 15 सितंबर 2021 शाम 6:00 बजे यूट्यूब लाइव हिंदी दिवस हेतु वेबीनार समग्र शिक्षा संचालक रायपुर डॉ एम सुधीर सर जी के मार्गदर्शन अंर्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे जी के मुख्य आतिथ्य, श्रीमती मंजुला श्रीवास्तव,श्रीमती शशि दुबे जी के विशिष्ट अतिथि में भारतीय संस्कृति प्रसार व उसका शैक्षिक संदर्भ में हिंदी दिवस हेतु वेबीनार आयोजित किया गया।

     इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. सुरेंद्र दुबे जी ने कहा की हम अंग्रेजी की शुरुआत ए अक्षर से एप्पल पढ़कर जेड से जेब्रा पढ़ते हैं लेकिन हिंदी में अ से अनपढ़ शुरुआत होकर ज्ञ से ज्ञानी पढ़ते हैं यह है हिंदी की विशेषता।आगे उन्होंने कहा कि हिंदी का हमारे देश में अलग पहचान व स्थान है भारत यदि शरीर है तो हिंदी उसका दिल है हिंदी हमारे देश के सम्मान स्वाभिमान एवं संस्कृति से जुड़ी है हमें अपने हिंदी भाषा पर गर्व है हिंदी को राजभाषा का गौरव प्राप्त है राष्ट्रभाषा के रूप में स्थापित करने के लिए हम सबको प्रयास करना चाहिए। आज इसी कारण हिंदी दिवस के रूप में हमें मनाना पड़ रहा है।

     हिंदी दिवस पर ऋषि पांडे निर्वेश दीक्षित स्नेह लता सेन नारायण तिवारी सुधारानी शर्मा स्मृति दुबे अनुभव तिवारी सुनीता यादव जितेंद्र वर्मा दिनेश रोहित चतुर्वेदी चैंपेश्वर गोस्वामी सपन सिन्हा शशि कला दुबे आदि कवियों रचनाकारों व साहित्यकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।कार्यक्रम का संचालन वंदना शर्मा ताराचंद जायसवाल जी ने किया।

         हिंदी दिवस हेतु वेबीनार में विकासखंड बम्हनीडीह से बीआरसी एच के बेहार अशरफ हुसैन अशोक देवांगन मोहन लाल यादव विश्वनाथ कश्यप उमेश दुबे महेश रत्नाकर अनिल राठौर आदि ने अपने उपस्थिति एवं सहभागिता निभाई। उक्त जानकारी ब्लाक सहायक मिडिया प्रभारी उमेश कुमार दुबे ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ