( पेंड्री के कश्यप कृषि केंद्र पर खाद विक्रय करने 21 दिनों का लगाया गया प्रतिबंध)
जांजगीर-चांपा,16 सितम्बर, 2021/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार जिले में खाद की कालाबाजारी पर नकेल कसने, बिना लाइसेंस एवं बिना सर्टिफिकेट प्रमाणीकरण के कीटनाशक औषधि विक्रय करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। उपसंचालक कृषि श्री तिग्गा ने बताया कि जिले में अब तक 36 उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रेताओं के खिलाफ नियम/अधिनियम का पालन नही करने पर कारण बताओं नोटिस किया गया है। साथ ही 8 उर्वरक विक्रेताओ को अधिक मूल्य पर उर्वरक बेचने पर उर्वरक जप्ती कि कार्यवाही की गई है।
विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम पेड्री के मेसर्स कश्यप कृषि केन्द्र प्रोपाइटर रोहित कुमार कश्यप के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया। जहां यूरिया खाद निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर विक्रय करते पाया गया। जो उर्वरक गुण नियत्रण आदेश 1985 की धारा 3(3) का उल्लंघन है। साथ ही बिना आधार कार्ड के पीओएस में बिना अंगूठा लगवाये यूरिया का वितरण किया जा रहा था। दुकान में लाइसेंस की छायाप्रति एवं मूल्य सूची प्रदर्शित नही पाया गया। जांच दल द्वारा कार्यवाही करते हुए आगामी 21 दिवस तक विक्रय पर प्रतिबंध किया गया है। उप संचालक कृषि श्री एम.आर तिग्गा, जिला स्तरीय निगरानी दल के नोडल अधिकारी श्री आर.एन.गांगे, कृषि विकास अधिकारी (निरीक्षक) श्री नंद कुमार दिनकर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री शिव कुमार राठौर एवं श्री एस. के. राठौर द्वारा खाद, कीटनाशक, दवाईयाँ के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ