Music

BRACKING

Loading...

आम शिक्षक lb के नाम संदेश एवं एकता अपील-भूपेन्द्र सिंह बनाफर प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक कल्याण

 


पोस्ट थोड़ा बड़ा है पर पढ़ियेगा जरूर

🏵️साथियो जैसा कि आप सभी जान रहे कि हम सबका संविलियन हो गया है, परन्तु आज पर्यन्त तक हम सब अपने मूल अधिकार से वंचित है,, हमारे पूर्व सेवा शून्य मानकर हमे सभी तरह से तिरस्कृत कर दिया गया है ||


हम सब के सामने अब शासन से मांगने के लिये केवल तीन या चार मुददे ही गये है:-

1. वेतन विसंगति

2.,पूर्व सेवा का गणना कर समस्त लाभ,

3. पुरानी पेंशन,

4.पुराने साथियो के परिवार को अनुकंपा नियुक्ति,,,,,

अब इसमे पुराने साथियो के परिवार के लिये अनुकंपा नियुक्ति हेतु वो स्वयं मैदान मे है,हम उनका साथ दे सकते है,||

,रहा बात पुरानी पेंशन का तो उसके लिये लंबे संघर्ष और शासन के सभी विभागो के कर्मचारियो को एकजुट होना होगा तभी संभव है |

✍🏻अब आते है बचत के दो मुद्दे जो हम सबसे जुड़े हुये है,,,

आज-कल सभी‌ संघ अपना अपना अलग मुददा बना कर highlight कर रहे है,,जबकि इन सब का सार‌ एकजुटता मे है,पहले इन दोनो मुद्दो को समझते है और फिर जानते है कि दोनो मे सबसे जरूरी कौन सा है जिसमे हमे सही लाभ मिलेगा और हमारा संविलियन सार्थक होगा ||

१.💧💥वेतन विसंगति :-- जैसा कि सबको पता है कि वेतन विसंगति संविलियन पूर्व समयमान वेतनमान मे फिक्सेशन नही होने के कारण चल रहा था, पर इसमे ध्यान देने वाला बात यह है कि वेतन फिक्सेशन सभी वर्गो का गलत हुआ था, पर संविलियन के बाद वर्ग दो को उच्च वर्ग का, वर्ग एक को व्याख्याता, और वर्ग तीन को सहायक शिक्षक का वेतन पुराने नियमित शिक्षको के जैसा ही दिया जा रहा है,,तो इससे वेतन मे विसंगति पूरी तरह समाप्त हो गया है,,, हां ये जरूर कहा जा सकता है कि सहायक शिक्षक का वेतन वर्ग दो व एक की तुलना मे बहुत कम है,,वेतन मे बढ़ोत्तरी के लिये शासन ध्यान दे, जैसा कि पहले पटवारी और क्लर्क लोगो का ग्रेड पे सुधार हुआ है वैसा ही हमारा भी कर दे,,||


पर इस मांग मे आपको ध्यान देना होगा कि शासन कभी किसी एक वर्ग को खुश नही करता, वो वर्ग एक व दो भी ध्यान मे रख कर फैसला लेगा,,, घोषणा पत्र मे वेतन विसंगति दूर करना लिखा था, पर कमेटी बनाना नही लिखा था,,हम सब पहले ही 20-25 कमेटी देख चुके, जिसका कभी फैसला नही आया,,और आया होगा तो हमारे पक्ष मे नही आया,,, फिर पहले से जो वेतनमान‌ सहायक शिक्षको का है, उसे सुधार कर शासन अपना दिमाग नही खपायेगा,बल्कि सभी संवर्गो पर ध्यान देगा,,वेतन एक व दो वालो के समानुपातिक हो जाये ये सहायक‌ शिक्षक चाहेगा,पर कोई भी वर्ग एक व दो वाले मन से ये बात नही चाहेंगे , यहीं पर संघ और शासन की गतिविधियो से हमे हमारा हक मिलते मिलते रह जायेगा,जैसा कि हमेशा से होता आया है,,खैर संघर्ष किये बिना फल की इच्छा बेकार है ||

२.💥🏵️✍🏻अब आते है दूसरे मांग पर :- पूर्व सेवा की गणना कर समस्त लाभ,•|| जिसका मतलब है कि इस एक मांग से ही हमारा सभी मांग पूरा हो जाता है,, और सभी संघ चाहे तो एकजुट होकर इसके लिये शासन से मांग कर सकते है,,, पुरानी सेवा के गणना से शासन के राजपत्र अनुसार 5 वर्ष मे पदोन्नति, 10 वर्ष मे क्रमोन्नति,,और वेतन विसंगति दूर और बचत के lb साथी जो 8 वर्ष, 6 वर्ष,4 वर्ष पूरा किये है उन्हे वैटेज मिल जायेगा और आगे के लिये रास्ता खुल जायेगा,,, इसमे एक बात और है कि पहले भी मध्यप्रदेश के शासन काल मे संविलयन हुआ था और वहां सभी का पुराना सेवा जोड़ा गया था,,और छत्तीसगढ़ शासन के भी नियम मे है कि एक समान पद पर संविलियन होने पर पूर्व सेवा का गणना यथावत किया जायेगा ||✍🏻✍🏻✍🏻साथियो यही एक मात्र ऐसा मांग है जिसके लिये हम सब मिलकर एक बार फिर एकजुट हो जाये, और रणनीति के तहत शासन से अपना अधिकार ले,,, इस मांग को पूरा करवाने सभी संघ प्रमुख आगे आये और आगामी चुनाव से पूर्व शासन को संदेश दे कि हमारा एक सूत्रीय मांग है पुरानी सेवा गणना कर समस्त लाभ,,,

सभी का सोच अलग हो सकता है पर जो‌‌ संघ‌ आपके सही मांगो को लेकर लड़ने की सोच रखता है, उसका साथ जरूर दे,,‌🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻💐💐💐💐💐💐💐

छत्तीसगढ़‌ सर्व शिक्षक कल्याण संघ अपने एकसूत्रीय मांग संविलियन पूर्व सेवा की गणना कर समस्त लाभ प्रदान किया जाये , पर सभी के साथ से आगे बढ़‌ रहा है,, आप सभी हमारा साथ दे,‌और सभी संघ भी एक जुट होकर इस मांग के लिये आर पार की लड़ाई लड़ने तैयार हो जाये, क्योकि इसी मांग के पूरा होने मे सबका हित छुपा है || इस मांग को पूरा करवाने जो‌‌ संघ आगे आये‌ सभी का स्वागत है ||

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

सभी साथी अपना अमूल्य‌ सुझाव जरूर देवे एवं इसे अधिक से अधिक शेयर करे ||

💐💐💐💐💐💐💐💐

                 धन्यवाद

छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक कल्याण संघ प्रदेश अध्यक्ष

भूपेन्द्र सिंह बनाफर-9770425105

प्रदेश प्रवक्ता 

अखिलेश शर्मा मो. नं. एवं वाटस अप -9479119510




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ