Music

BRACKING

Loading...

MP में कोरोना : जबलपुर-उमरिया में बढ़ रहे केस , शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को कोरोना से अलर्ट किया

 


भोपाल - मध्य प्रदेश में कोरोना एक बार फिर से चिंता बढ़ा रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खुद प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को कोरोना से अलर्ट किया है। सीएम ने कहा- जबलपुर-उमरिया में बढ़ रहे केस चिंताजनक है। तीसरी लहर का खतरा अभी टला नहीं है। कोरोना की दूसरी लहर दबे पांव आई थी। इसलिए अभी से सतर्क और सजग रहना होगा। यदि केस बढ़े तो कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करना भी मुश्किल होगा।

शिवराज ने सोमवार देर शाम कोरोना नियंत्रण के लिए बनाए क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन भी ऐसे मनाएं ताकि संक्रमण न फैले। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और केरल में केस बढ़ रहे हैं। केरल की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। हमारे पड़ोसी राज्यों में भी लगातार केस बढ़ रहे हैं। मप्र में भी पिछले दो सप्ताह में केस में उछाल देखा गया है। हमें सतर्क रहने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 सितंबर को वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जाएगा। कोरोना की तीसरी लहर का असर कम करने के लिए वैक्सीनेशन बड़ा हथियार है। इससे संक्रमण का असर कम होगा। इसलिए पात्र आबादी को वैक्सीन के दोनों डोज लगाने पर फोकस करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख (बीजेपी का चुनाव में मतदान के लिए वोटर्स को घर से निकालने के लिए बनाया सिस्टम) की तर्ज पर वैकसीनेशन अभियान को चलाया जाए। ताकि लोगों को घरों से सेंटर तक पहुंचाया जा सके। इसके लिए हर 50 घर के लिए एक टोली बनाने की बात कही।

26 सितंबर तक 100% पात्र आबादी को पहला डोज लगाने का टारगेट
मुख्यमंत्री ने जिलों के अफसरों को वैक्सीनेशन अभियान के लिए नया टारगेट दिया है। उन्होंने कहा कि 26 सितंबर तक 100% पात्र आबादी को पहला डोज लग जाए, इसका रोडमैप बनाएं। इसमें क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्य भी भागीदार बनें। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर एक दिन में 32 लाख लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लगाया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

सतना में 56% पात्र आबादी को लगा पहला डोज
मुख्यमंत्री ने बैठक में उन जिलों के कलेक्टरों के प्रति नाराजगी जताई, जो वैक्सीनेशन में पीछे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सतना में 7 महीने में सिर्फ 56% पात्र आबादी को पहला डोज लग पाया है। इसी तरह से श्याेपुर, सीधी, कटनी, शिवपुरी और बैतूल जिले भी काफी पीछे चल रहे हैं। उन्होंने कलेक्टरों से कहा कि वे वैक्सीनेशन अभियान पर गंभीरता से फोकस करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ