विशेष अभियान - उतेरा के लिए जिले में 12 हजार 240 हेक्टेयर का लक्ष्य,
बुधवार, अक्टूबर 27, 2021
जांजगीर-चांपा,26 अक्टूबर, 2021/ किसानों को दलहन-तिलहन की खेती के लिए प्रोत्साहित करने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप जिले में कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत कृषि विभाग द्वारा उतेरा के रूप में दलहन-तिलहन की फसलों की खेती के लिए जांजगीर-चांपा में 12 हजार 240 हेक्टेयर लक्ष्य निर्धारित किया गया है।रोका-छेका का कार्यक्रम रबी सीजन तक जारी - छत्तीसगढ़ राज्य में पारंपरिक रूप से वृहद पैमाने पर दलहन-तिलहन की फसलें उतेरा के रूप में ली जाती है। उतेरा एवं रबी फसलों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से पशुओं के रोका-छेका का कार्यक्रम रबी सीजन तक जारी रहेगा। पशुओं की खुली चराई प्रथा पर रोक लगाने के उद्देश्य गांवों में गौठान स्थापित किए गए हैं। यहां पशुधन के चारे एवं पानी का प्रबंध गौठान समितियों द्वारा किया गया है। उतेरा में तिवडा, अलसी, राई-सरसों गूंग, उड़द, मसूर, कुसुम की फसल - उतेरा फसलों की खेती वर्षा आधारित क्षेत्र में धान फसल की कटाई के 20-25 दिन पूर्व धान की खड़ी फसल में दलहन, तिलहन फसलों के बीज़ को छिड़कवां विधि से बोवाई की जाती है। वर्तमान में धान की फसल परिपक्व अवस्था में है। उतेरा में तिवडा, अलसी, राई-सरसो गूंग, उड़द, मसूर, कुसुम फसलों की जाती है। प्रदेश में तिवडा उतेरा की प्रमुख फसल है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा उतेरा की महातिवडा, रतन एवं प्रतीक उन्नत किस्में विकसित की गई है। लक्षित क्षेत्र में प्रचार-प्रसार एवं तकनीकी सलाह देने के निर्देश - कृषकों को उतेरा की कम अवधि वाली एवं सूखा सहनशील फसलों के किस्मों के चयन की सलाह दी गई है। अधिकारियों को बीज निगम से समन्वय स्थापित कर उतेरा के रूप में ली जाने वाली फसलों के अच्छी क्वालिटी के बीज की उपलब्धता प्राथमिक सहकारी समितियों एवं निजी क्षेत्र में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उतेरा फसलों की खेती के लिए किसानों को जानकारी देने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कोटवार के माध्यम से नियमित गांवों में मुनादी कराने, मैदानी अधिकारियों के माध्यम से लक्षित क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से तकनीकी सलाह देने के निर्देश दिए गए हैं।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ