Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : तथाकथित पत्रकारो पर 2-2 हजार का इनाम घोषित

सिद्धीविनायक भ्रूण हत्या स्टिंग ब्लैक मेलिंग मामले में   2-2   हजार का इनाम घोषित  


शिवपुरी। शहर के प्रसिद्ध सिद्धीविनायक अस्पताल का बीते माह  भ्रूण हत्या की डीलिंग को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था। मामले को लेकर सिद्धीविनायक अस्पताल की चिकित्सीय गतिविधियों पर रोक लगा दी थी लेकिन कुछ समय बाद प्रशासन से सिद्धी विनायक अस्पताल को खोलने की अनुमति दे दी।

आज से एक माह पहले सिद्धी विनायक अस्पताल में कुछ लोगों ने भ्रूण हत्या की डीलिंग को लेकर एक वीडियो बनाया था, इस कार्रवाई में शहर सहित अन्य क्षेत्र के तथाकिथित पत्रकार शामिल थे। उक्त लोगों ने वीडियो बनाकर संचालक को ब्लैकमेल करना चाहा, मामले को लेकर हॉस्पिटल के संचालक ने कोतवाली में आवेदन दिया लेकिन आवेदन को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद वीडियो सोशल साइड पर वायरल हुआ जिसके बाद प्रशासन चेता और मामले में कार्रवाई की। वहीं पुलिस ने ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। जिसमें   तथाकथित पत्रकारो पर 2-2   हजार का इनाम घोषित  किया है





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ