Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : डेंगू पर प्रहार अभियान अंतर्गत शहरी क्षेत्र के 808 घरों का सर्वे किया

                                       


शिवपुरी  कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले में डेंगू पर प्रहार अभियान निरंतर जारी है। स्वास्थ्य विभाग, नगरपालिका, एम्बेड के कर्मचारियों द्वारा आज बुधवार को कुल 808 घरों में सर्वे किया, जिनमें 96 घरों में लार्वा पाया गया। जिले में अक्टूबर माह में शहरी क्षेत्र में कुल 4451 घरों में सर्वे कर 478 घरों में लार्वा विनिष्टीकरण का कार्य किया गया है। अभी तक कुल 55 डेंगू के पोजीटिव केस चिंहित किए गए है।
जनसमुदाय से अपील की जाती है कि घरो व आसपास पानी जमा न होने दे सात दिवस में विभिन्न कंटेनरों में भरा पानी बदलते रहे तथा पूरे वॉह के कपडे पहने तथा बुखार आने शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में अपनी जांच कराए। जिला चिकित्सालय शिवपुरी में डेंगू जांच की सुविधा उपलब्ध है। जिला चिकित्सालय शिवपुरी में कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है। जिसका मोबाईल नम्बर 9691427124 है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ