शिवपुरी, कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह द्वारा सड़क दुर्घटना के दो प्रकरण में मृतकों के परिजनों को 30 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदाय की गई है।
डिप्टी कलेक्टर शिवपुरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार झांसी तिराहा कृष्णपुरम कॉलोनी निवासी कमलेश नामदेव की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर निकटतम वारिस पत्नी श्रीमती आशा नामदेव तथा महल कॉलोनी निवासी संतोष अग्रवाल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर निकटतम वारिस पत्नी श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल को 15-15 हजार रूपए के मान से कुल 30 हजार रूपए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
0 टिप्पणियाँ