शिवपुरी में कोतवाली थाना अंतर्गत सिंहनिवास गांव में आधी रात के बाद घर से बाहर ताक लगाकर बैठे खेत मालिक ने अपनी नौकरानी को हवस का शिकार बनाया। पति को जब घटना की जानकारी लगी, तो उसने मौके पर ही पुलिस बुलाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पति बाहर आया और पत्नी को बचाया
जानकारी के अनुसार सिंहनिवास निवासी दीपक रावत के खेत पर एक परिवार मजदूरी करता था। शनि-रविवार की रात जब दीपक की नौकरानी किसी काम से घर के बाहर आई तो पहले से वहां बैठे दीपक रावत ने उसे पकड़ कर उसके साथ बलात्कार कर दिया।
महिला जब काफी देर बाद भी लौटकर नहीं आई तो पति उसे देखने बाहर आया तो उसने पत्नी की आवाज सुनकर उसे दीपक से बचाते हुए डायल 100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई
0 टिप्पणियाँ