किसान वासुदेव राठौर
शिवपुरी : जिले के ग्राम सतेरिया निवासी किसान वासुदेव राठौर भी उन हितग्राही किसानों में शामिल हैं जिन्हें मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत आज आयोजित कार्यक्रम में किसान वासुदेव राठौर को दो हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई। उन्होंने धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी को किसानों की बहुत चिंता है। उनके द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से किसानों को बहुत मदद मिल रही है।
किसान श्री वासुदेव राठौर ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत उन्हें वर्ष में तीन किश्तों में दो-दो हजार रुपये कुल छह हजार रुपये की हितलाभ राशि प्राप्त होती है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भी किसानों की चिंता करते हुए कुल चार हजार रुपये की राशि दो समान किश्तों में प्रदान की जा रही है। इस प्रकार सालभर में दस हजार रू की राशि उन्हें प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से वर्ष में 10 हजार रूपए मिलने से उनकी बहुत मदद हो रही है। अब उन्हें खेती के काम के लिए किसी से ब्याज पर पैसे नहीं लेने पड़ते।
0 टिप्पणियाँ