आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, स्वसहायता समूह की महिला सदस्य और बीएलओ की टीम ने ग्रामीणों को प्रेरित किया। कई गांव में जहां लोगों में वैक्सीन के प्रति भय था वहां सभी को जानकारी दी और बताया कि कोविड-19 से सुरक्षा के लिए वैक्सीन लगवाना बहुत जरूरी है। यह वैक्सीन आपके नजदीकी केंद्रों पर मुफ्त में लगाई जा रही है। यदि हमें अपने परिवार, अपने आसपास सभी को सुरक्षित रखना है तो यह वैक्सीन लगवाना जरूरी है। समझाने के बाद कई लोग घरों से निकले और वैक्सीनेशन केंद्र तक पहुंचे। उन्होंने वैक्सीन भी लगवाई और अन्य लोगों को भी बताया।
शाम 5 बजे तक 20 हजार से अधिक वैक्सीनेशन
सुबह 7 बजे से ही वैक्सीनेशन केंद्रों पर वैक्सीन लगना शुरू हो गई थी। जिन क्षेत्रों में लोग कम पहुंच रहे थे या पात्र लोग नहीं थे, वहां से केंद्रों को दूसरी जगह शिफ्ट करके वैक्सीन लगाई गई। मोबाइल टीम भी लोगों के घर घर पहुंची। खेतों पर काम कर रहे लोगों से वही जाकर संपर्क किया और सभी के प्रयासों से शाम 5 बजे तक 20 हजार से अधिक वैक्सीनेशन हुआ।
0 टिप्पणियाँ