शिवपुरी- मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को आनंदम संस्थान अध्यात्म विभाग द्वारा जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मां महाकाली आनंद क्लब शिवपुरी द्वारा फिजिकल कॉलेज के सामने नेकी की दीवार का शुभारंभ किया जाएगा।
जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आनंद विभाग की स्थापना के समय नेकी की दीवार का गठन किया गया था। उक्त नेकी की दीवार का संचालन इच्छुक आनंद क्लब द्वारा किया जा रहा है।इस क्रम में स्वप्रेरणा से मां महाकाली आनंद क्लब के सदस्यों दिलीप शाक्य, पप्पू सेठ, अशोक शाक्य चक्की वाले, अतर सिंह मांझी, नारायण ठेकेदार, प्रकाश चंद धानुक आदि के द्वारा इसका संचालन किया। समस्त नगर वासियों से अपील है कि वे अपने घरों में जरूरत से अधिक सामग्री हो तो इस स्थल पर रख जाए और जरूरतमंद लोग निःशुल्क रूप से इस स्थान से सामग्री ले जाए।
दिवाली से पूर्व अधिकतर लोगों के घरों में उपयोग न की जाने वाली सामग्री रहती है। इस सामग्री को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं। इस नेकी की दीवार के माध्यम से आपकी सामग्री जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क रूप से पहुंचाई जाएगी।
0 टिप्पणियाँ