शिवपुरी जिले के सर्राफा बाजार में रहने वाली एक नवविवाहित की शनिवार देर शाम संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। महिला के ससुराल वाले उसकी लाश को अस्पताल में ही छोड़ कर भाग गए। महिला के मायके वाले बेटी की हत्या की बात कह रहे हैं। मृतिका ने करीब एक साल पहले ही प्रेम विवाह किया था।
मां का आरोप दहेज के लिए की हत्या
सराफा बाजार निवासी राशिका खंडेलवाल (27) ने एक साल पहले महल कॉलोनी निवासी अमन नरूला से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था। लेकिन शनिवार देर शाम राशिका की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। महिला के ससुराल वाले उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। ससुराल पक्ष के लोग महिला के शव को अस्पताल में ही छोड़ कर भाग गए। राशिका की मां का आरोप है कि पिछले कुछ समय से ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे थे और उन्होंने ही राशिका की हत्या की है।
सुनील खेमरिया, टीआई कोतवाली का कहना है कि मृतिका के ससुराल वाले उसे अस्पताल में छोड़ कर भाग गए हैं। मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
0 टिप्पणियाँ