शिवपुरी जिले में परम्परागत खेती की जाती थी परन्तु विगत वर्षों में उद्यानिकी विभाग द्वारा किये गये प्रयासों से शिवपुरी जिले में टमाटर की फसल में अत्याधिक वृद्धि हुई है। जो कि कृषकों के द्वारा मल्चिंग व ड्रिप का उपयोग किया जा रहा है।
कृ
षकों द्वारा 600 क्विंटल/ हेक्टेयर तक उत्पादन लिया जा रहा है टमाटर की किट का वजन 25 से 27 किलो ग्राम है जिसका वर्तमान समय में मार्केट मूल्य 1000 रूपये से 1100 रूपये तक बेचा जा रहा है जिससे कृषकों की प्रति एकड़ आय में 1 से 1.50 लाख रूपये तक की वृद्धि हो रही है व वर्तमान समय में टमाटर फसल का मूल्य अधिक होने के कारण कृषकों की किस्मत ही बदल गई है। इस कारण किसानों का रुझान टमाटर फसल की ओर ज्यादा बढ़ रहा है। पूर्व में टमाटर फसल का रकबा 8000.00 हेक्टेयर था जो कि वर्तमान समय में वढकर 10228.00 हेक्टेयर तक पहुँच गया है।
0 टिप्पणियाँ