Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा को जबरन पिलाया जहर परिजनों का आरोप , पुलिस ने दर्ज किया मामला

 


जिले के करैरा में सोमवार देर शाम एक युवक(20) और किशोरी (15) मरणासन्न हालत में पाए गए थे। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सिरसौद स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि युवक को बेहद गंभीर हालात में ग्वालियर रैफर किया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है।

स्कूल पढ़ने गई तभी ले गया था आरोपी
मृतिका के दादा ने बताया कि वह 12 में पढ़ती थी। वह आज भी रोज की तरह स्कूल पढ़ने गई थी तभी आरोपी उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गया और उसे जहर पिला दिया।

आत्महत्या के प्रयास का भी बनाया आरोपी
पुलिस ने जांच के बाद आरोपी युवक को किशोरी के अपहरण सहित हत्या का आरोपी माना है। इसी के साथ पुलिस ने आरोपी को आत्महत्या के मामले में भी आरोपी माना है।

इनका कहना है
अमित भदौरिया, टीआई, करैरा का कहना है कि जांच के बाद युवक के खिलाफ अपहरण सहित हत्या और आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। फिलहाल युवक का इलाज जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ