शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र के बडौदी निवासी एक युवक की गाड़ी धोते समय तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवक के साथ गए कुछ बच्चों ने घर आकर घटना की जानकारी दी।
बताया जा रहा है कि दशहरा पूजन से पहले बडौदी निवासी हल्के पुत्र हरिवंश रावत (22) अपनी गाड़ी धोने के लिए गांव के पास किसी तालाब में गया था। जब वह गाड़ी धो रहा था, तभी अचानक वह पानी में डूबने लगा। जब काफी देर तक वह पानी से बाहर नहीं आया तो उसके साथ गए कुछ बच्चे लौट कर घर आए और मामले की जानकारी परिवार वालों को दी।
उक्त सूचना पर परिवार वाले तालाब पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद हल्के के शव को पानी में से तलाश कर बाहर निकाला व जिला अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
0 टिप्पणियाँ