Music

BRACKING

Loading...

दो पक्षों के 100 से ज्यादा लोगों के लाठी-डंडे, तलवार चले, पथराव और फायरिंग भी; 6 से ज्यादा घायल

 


भोपाल शहर के बीचों बीच बुधवार की रात दो पक्षों में इलाके में वर्चस्व के लिए जमकर खूनी-खेल खेला गया। 100 से ज्यादा लोगों में लाठी-डंडे, तलवार चले और पथराव हुआ। फायर तक किए गए। इसमें 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि दोनों ही पक्ष अवैध गतिविधियां में लिप्त हैं और इलाके में अपना वर्चस्व बताते हैं। इसी को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों पक्षों पर काउंटर मुकदमा दायर किया है।

यह है पूरा मामला

कैंची छोला निवासी 32 साल का विक्की सरदार अपने साथी के साथ देर रात चाय पीकर कार से घर लौट रहा था। इसी दौरान कुचबंदियों के 100 झोपड़ों से निकलकर लोगों ने उन्हें घेर लिया। लाठी-डंडे और हथियारों से लैस लोगों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। पथराव तक हुआ। इसके बाद विक्की की तरफ से भी लोग आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उपद्रव करने वालों को मौके से खदेड़ दिया। यहां दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जाता है कि इसमें 6 से अधिक घायल हो गए। पुलिस के अनुसार छोला मन्दिर के कैंची में एक मुंडा सरदार परिवार है। मोहन सरदार बजरंग दल का है, इनके आसपास कुचबंदिया के करीब 100 झोपड़े है। पूर्व में दोनों पक्ष अवैध शराब बेचते थे, जो अब बंद हो चुकी है। इसी को लेकर दोनों पक्ष अपना प्रभाव बनाने के लिए विवाद करते रहते हैं।

बच्चों के बीच भी झगड़ा होते हैं

दोनों ही पक्ष आसपास रहते हैं। इनके बीच अवैध कारोबार को लेकर हमेशा से विवाद चलता रहता है। इनकी झगड़ा इतना बढ़ चुका है कि बच्चे भी आपस में झगड़ा करते हैं। कुछ दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था।

दोनों पक्षों पर FIR हुई

पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों पर काउंटर मुकदमा दर्ज किया है। पहला मामला कैंची छोला निवासी 32 साल के विक्की सरदार पिता कालू सिंह की शिकायत पर हत्या के प्रयास समेत 6 से अधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें शत्रु कुचबंदिया, सुरेंद्र कुचबंदिया, राहुल कुचबंदिया, दिनेश गुजरिया को आरोपी बनाया गया। इसमें लक्की को सिर में और सौरभ को सिर में हाथ पैरों में चोटें आई हैं। विक्की को कंधे में चोट लगी। बंटी सरदार भी घायल हुआ है।

दूसरा मामला कैंची छोला निवासी 21 साल के अजय कुचबंदिया पिता धर्म सिंह की शिकायत पर विक्की सरदार, बंटी सरदार, लक्की सरदार और सौरव पर छह से अधिक धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। अजय और उसकी चाची रानी को हाथ में चोट लगी। घटना में विक्की द्वारा पिस्टल से फायर किया गया। आरोपियों ने अजय को घर में घुसकर पीटा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ