ग्वालियर सर्दी के मौसम में पहली बार शहर के ऊपर 3.30 घंटे तक कोहरा छाया रहा। इस दौरान 600 मीटर दूरी तक का साफ नजर नहीं आ रहा था। सुबह 5:30 से 9 बजे तक दृश्यता 800 मीटर तक हो गई थी। हालांकि दिन में धुंध रही। इससे अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री गिरावट आई।
शाम को दृश्यता 1500 मीटर हो गई। मौसम वैज्ञानिक इसके पीछे पूर्वी हवा के रुख से नमी के आने का कारण बता रहे हैं। गौरतलब है कि तमिलनाडु के पास अति कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जो आगे बढ़ता जा रहा है। ज्ञात हो कि 1000 मीटर से कम दृश्यता होने पर कोहरा माना जाता है। मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने कहा कि सुबह 5:30 बजे से 9 बजे तक कोहरा रहा।
दिन में हवा में ठंडक
कोहरे के बाद धुंध का माहौल दिन भर रहा। दो पहिया वाहन चलाने पर दिन में ठंडक महसूस हो रही थी। शनिवार को अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री गिरावट के साथ 28.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान .4 डिग्री बढ़त के साथ 11.3 डिग्री पर दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा।
17 को तापमान बढ़ेगा
अभी ठंडक रहेगी। 17-18 नवंबर को तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। क्योंकि तमिलनाडु के पास कम दबाव का क्षेत्र बना है। यह आगे बढ़ रहा है। इससे दिन के तापमान में वृद्धि होगी।
-डॉ.डीपी दुबे, मौसम वैज्ञानिक
0 टिप्पणियाँ