Music

BRACKING

Loading...

डेंगू के 65 पीड़ित और मिले, जिले में संख्या पहुंची 2115, चिकनगुनिया का भी दूसरा मरीज मिला

 


ग्वालियर महानगर में डेंगू के साथ चिकनगुनिया भी अब असर दिखाने लगा है। डेंगू के मरीजों की संख्या में कमी तो हो ही नहीं रही। अब चिकनगुनिया के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में चिकनगुनिया के छह संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच की गई।

जांच में अशोक कॉलोनी मुरार में रहने वाली 40 साल की महिला को चिकनगुनिया होने की पुष्टि हुई है। दो दिन पहले मांढ़रे वाली माता मंदिर के पास रहने वाले ऑटो चालक को चिकनगुनिया होने की पुष्टि हुई थी। अब महिला को मिलाकर चिकनगुनिया के दो मरीज हो गए हैं। उधर जिले में डेंगू का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

महानगर में हर दिन आधा सैकड़ा से अधिक डेंगू पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। यही कारण है कि पहली बार जिले में डेंगू के मरीजाें की संख्या 2,100 के पार पहुंच गई है। जिला अस्पताल मुरार और गजराराजा मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग में शनिवार को डेंगू के 136 मरीजों के सैंपलों की जांच की गई। जांच में 65 लोगों को डेंगू होने की पुष्टि की गई है।

इसमें ग्वालियर के 55 मरीज तथा 10 मरीज भिंड, मुरैना, शिवपुरी और जालौन के हैं। ग्वालियर के मिले 38 मरीजों में से 22 मरीज 18 साल से कम उम्र के हैं। इन मरीजों को मिलाकर जिले में अबतक डेंगू के 2115 मरीज मिल चुके हैं। जिले में अब तक डेंगू से छह मरीजों सहित सात की मौत हो चुकी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ