Music

BRACKING

Loading...

छत्तीसगढ़ से 9 किलो गांजा लेकर ट्रेन में सवार हुआ तस्कर, पकड़ा



 ग्वालियर छत्तीसगढ़ के रायपुर से गांजा लेकर ग्वालियर और चंबल अंचल के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करने वाला इंटरस्टेट तस्कर पकड़ा गया है। उसके पास से 9 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई गई है। एसपी अमित सांघी ने बताया कि पकड़े गए तस्कर का नाम बदन सिंह रावत निवासी श्योपुर है।

दो चोर पकड़े: मुरार पुलिस गुरुवार की रात दो चोर दुर्गेश शर्मा निवासी रतवाई व अतुल कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया। चोर जहरीली शराब लेकर जा रहे थे। चोरों सात नंबर चौराहा के पास स्थित रिवर व्यू कालोनी में इंदिरा भदौरिया के घर से चोरी हुआ सामान भी बरामद किए हैं।

दो पक्षों में विवाद- बहोड़ापुर के चौबीस बीघा इलाके में दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष के लोगों ने गोली मारने का आरोप लगाया है। झगड़े की सूचना पुलिस तक भी पहुंची।

नाबालिग लापता- महाराजपुरा क्षेत्र से 16 वर्षीय छात्र लापता हो गया।

24 हजार चोरी- थाटीपुर इलाके में बैंक के बाहर से स्कूटर की डिक्की से 24 हजार रुपए व बैंक के दस्तावेज चोरी हो गए। उधर गोला का मंदिर क्षेत्र से शुक्रवार शाम को बुलट एमपी07 एनपी 0499 चोरी हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ