Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर‎ 91 हजार रुपए ले गया युवक



 शिवपुरी‎ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के‎ कोर्ट रोड स्थित संजय लॉज में यूपी‎ से आए एक व्यापारी के साथ‎ जहरखुरानी करके पास वाले कमरे ‎में रुका युवक 91 हजार रुपए नकद‎ व एक मोबाइल चोरी करके ले‎ गया। पुलिस ने इस मामले में युवक ‎पर केस दर्ज कर लिया।‎ जानकारी के अनुसार औरेया‎ यूपी निवासी एक व्यापारी राजेश‎ कुमार गुप्ता 25 अक्टूबर को‎ टमाटर लेने के लिए शिवपुरी आया‎ था।यहां पर वह कोर्ट रोड स्थित‎ संजय लॉज में रुका था।

उसके‎ पास वाले रूम में रहने वाले एक‎ युवक राहुल से दोस्ती हो गई और‎ इसी दौरान उस युवक ने चाय में‎ कोई नशीली वस्तु मिलाकर राजेश‎ को पिला दी। राजेश कुछ देर बाद‎ बेहोश हो गया। उसके बाद उक्त‎ युवक राजेश के पास रखे 91‎ हजार रुपए नकद व एक मोबाइल‎ चोरी करके ले गया। बाद में जब‎ राजेश ने फोन नही उठाया तो‎ उसका एक परिचित जिसे पता था‎ कि वह संजय लॉज में रुका है,‎ वहां आया तो राजेश बेहोश था।‎ बाद में राजेश को अस्पताल ले‎ जाया गया। कुछ दिन अस्पताल में‎ भर्ती रहने के बाद जब राजेश की‎ हालत में सुधार आया तो वह‎ बुधवार को पुलिस थाना आया और‎ शिकायत दर्ज कराई। जिस पर से‎ पुलिस ने युवक राहुल के खिलाफ‎ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू‎ कर दी है।‎

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ