Music

BRACKING

Loading...

छ ग पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ ने विधायक से की सौजन्य भेंट कर ओबीसी में मात्रात्मक त्रुटि के कारण हो रही परेशानियों से कराया अवगत

 


जगदलपुर। छ ग पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ जिला बस्तर के प्रतिनिधि मंडल द्वारा जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचन्द जैन जी से सौजन्य भेंट की गई। इस दौरान ओबीसी से जुड़ी कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई। 

संघ के संरक्षक राजेश गुप्ता तथा जिलाध्यक्ष तुलादास मानिकपुरी के नेतृत्व में बुधवार को संसदीय सचिव व स्थानीय विधायक रेखचन्द जैन से सौहाद्र पूर्ण माहौल में दीवाली मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत भेंट कर की गई। कार्यक्रम में कई सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें ओबीसी के अंतर्गत शौण्डिक जाति एवं सुण्डी जाति के अंतर्गत हो रही मात्रात्मक त्रुटि पर ध्यानाकर्षण करते हुए सुधार बाबत आवश्यक पहल करने की मांग की गई। विदित हो कि आंशिक मात्रात्मक त्रुटि शासकीय दस्तावेज एवं स्कूली अभिलेख में पूर्व में दर्ज होने के कारण वर्तमान में जाति प्रमाणपत्र बनवाने एवं अन्य शासकीय कार्यो में भारी दिक्कतें आ रही है। 


साथ ही बस्तर संभाग एवं जिले में कनिष्ठ सेवा भारती के अंतर्गत ओबीसी संवर्ग हेतु पद नही होने की जानकारी देते हुए रोस्टर अनुसार ओबीसी संवर्ग के लिए पद प्रदान करने हेतु चर्चा की गई। इस दौरान राजेश गुप्ता, तुलादास मानिकपुरी, धनुर्जय सेठिया, नंदू राम साहू, नीलमणि साहू, भीमेन्द्र सेठिया, सरोज सेठिया, हेमचंद्र सेठिया, गोपाल बिसाई, पारस यदु, सूरज निर्मलकर, मनीष अहीर, उग्रसेन यादव, लक्ष्मी नारायण साहू, देवेंद्र सोनी, राजेश देशमुख व संगठन के अन्य साथीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ