Music

BRACKING

Loading...

जानवरों से भरी गाड़ी पकडी पडोरा पुल के पास

 


कोलारस। पडोरा पुल के पास शुक्रवार की सुबह बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गाड़ी में कटने के लिए ले जाए जा रहे मवेशियों को मुक्त कराया। कंटेनर में मवेशियों को भरकर जयपुर से उडीसा ले जाया जा रहा था। कंटेनर को कोलारस पुलिस को सौंप दिया गया है। बजरंगियों ने पकड़े गए चालक छुट्टन मोहम्मद और रहीस खान निवासी टोंक से बात की तो उनका कहना था कि इस तरह से लोग समझ नहीं पाते हैं कि इसमें गौवंश हो सकता है। इसलिए इन्हें कंटेनर में कीमती सामान की तरह ले जाते हैं। यह गौवंश सिर्फ इस कारण से पकड़ में आ गया कि कंटेनर से गौवंश के रमहाने की आवाज किसी राहगीर ने सुन ली। उन्होंने बजरंगियों को फोन पर इसकी सूचना दे दी।

जब बजरंगियों ने इस कंटेनर को रुकवाया तो कंटेनर पर बैठे दो लोग वहां से भागने में सफल हो गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह लोग संभवतः इन मवेशियों के सौदा करने वाले सौदागर रहे होंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ