(एक दो दिन के अंदर जल्द होगी कार्यवाही)
बिर्रा- हसदेव नदी सिलादेही (बिर्रा) के किनारे सात वर्षों सें आश्रम में रहने वाले शिवराम बाबा सोमवार को सुबह 8 बजे अपने आश्रम से गायब।
बाबा के गायब होने कि सूचना मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गए है। समिति के सदस्य शिवराज बाबा की खोजबीन में जुटे गए हैं। समिति के सदस्यों ने दो लोगों पर बाबा सें शराब के लिए पैसा मांगने व उन्हे परेशान करने की शिकायत थाना में की है।
ग्राम पंचायत सिलादेही के हसदेव नदी में बाबा आश्रम में शिवराम बाबा खुले आसमान के नीचे भूखा प्यासा भगवान की भक्ति में लीन थे। 19मार्च 2014 से बाबा शिवराम के लिए समिति के सदस्यों द्वारा आश्रम का निर्माण कराया। बाबा आसपास के भक्तो के लिए आस्था का केंद्र थे।
7 नवंबर रविवार की रात्रि 8 बजे बाबा आश्रम में ग्राम के सड़कपारा दो शराबी नशे में धुत्त होकर शिवराम बाबा से साथ अभद्र व्यवहार किया। इनकी हरकतों को देखकर सेवकों ने ऐसा करने से मना किया।
इसके बाद 8 बजे शिवराम बाबा से पैसा की मांग करने लगे और उनहोनें बाबा के साथ अभद्र व्यवहार किया। इनकी हरकतों को देखकर सेवकों ने ऐसा करने से मना किया। इसके बाद 8 नवंबर सुबह 8 बजे शिवराम बाबा आश्रम से बिना बताये अचानक उठकर चले गये।
इसको लेकर आज ग्राम पंचायत सिलादेही में ग्रामवासियों द्वारा बैठक किया गया। जिसमें क्षेत्र के जिला पंचायत सभापति एवं भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने कहा कि सात साल से ध्यान में बैठे बाबा शिवराम जी के साथ सिलादेही गांव के कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा सामाजिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले आरोपियों के उपर कठोर कार्यवाही कर उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाने थाना प्रभारी और तहसीलदार से बात किया।
जिसमें पूरी तरह से आश्वाशन दिया गया है कि आरोपियों एक दो दिन अंदर जल्द की गिरफ्तार कर उन पर कार्यवाही की जायेगी।
इस अवसर पर क्षेत्र के जिला पंचायत सभापति एवं भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गगन जयपुरिया, जनपद पंचायत सदस्य मोहन कुमारी साहू, सरपंच रामधन सारथी, होरीलाल डडसेना,
थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक हरीश,तहसीलदार, राजमहल बिर्रा से रितेश रमण सिंह,पीयूष देव सिंह,चेतन बाबा,एकांश पटेल,नेमीशरण तिवारी,संजू साहू,बबला महराज,हीरालाल कहार,मिलन केंवट सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व महिला नारी शक्ति उपस्थित थी।
0 टिप्पणियाँ