Music

BRACKING

Loading...

दो बहने आपस में भिड़ी मौका देख पति फरार



शिवपुरी  पिछोर बस स्टैंड का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो महिलाएं आपस में एक-दूसरे पर जोर आजमाइश करती दिख रही हैं। पता चला है कि दोनों के बीच विवाद की वजह लाला नाम का व्यक्ति है। जो अनीता का पति है। लाला अपने घर से दो महीने से गायब होकर उसकी बहन सुमंत्रा के घर रहा रहा है। पिछले दो महीने से घर से भागते फिर रहे लाला ने विवाद होता देख वहां से भागना ही उचित समझा।

जानकारी अनुसार लाला डबरा की रहने वाली अनीता का पति है। वह पिछले दो महीने से घर से गायब है। अनीता को पता चला कि वह अपनी बहन सुमंत्रा के घर पर है। इसके बाद वह पति को तलाशते हुए पिछोर पहुंची तो वहां लाला बहन सुमंत्रा के साथ बाजार में मिल गया। इसके बाद दोनों में सड़क पर ही विवाद शुरू हो गया। पिछोर टीआई गब्बर सिंह गुर्जर ने बताया कि मामला सुनने और पढ़ने में तो आया है, लेकिन ऐसा कोई प्रकरण थाने नहीं आया। बताया जा रहा है दोनों में मौके पर ही बातचीत के जरिए सुलह कर ली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ