Music

BRACKING

Loading...

अधिकारियों से भरी कार ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार वकील की मौत, शिक्षक घायल



 शिवपुरी देहात थाने के सेसई गांव में सड़क पर महिला बाल विकास विभाग में अनुबंधित एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार खेत पर फसल देखने जा रहे थे। टक्कर से बाइक सवार वकील दीवान पुत्र सरवन सिंह तोमर निवासी शिवशक्ति नगर कॉलोनी और मलनखेड़ी प्राइमरी स्कूल में पदस्थ शिक्षक बनवारी लाल पुत्र बलवंत राम शर्मा निवासी पटेल नगर गिर गए।हादसे में वकील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल शिक्षक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। जिस कार एमपी 33 सी 8424 ने बाइक को सामने से टक्कर मारी है वह कार महिला एवं बाल विकास विभाग में अनुबंधित है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय कार में विभागीय अधिकारी बैठे हुए थे, इसके बाबजूद उन्होंने कार को रोकना मुनासिब नहीं समझा।

एफएसएल एक्सपर्ट ने जोड़ी प्लेट, पहचानी अज्ञात कार
मौके पर घायल शिक्षक की स्थिति को देखते हुए उसे रिटायर्ड डीएसपी सुरेश सिकरवार के फार्म हाउस से उनकी गाड़ी मंगवा कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं दूसरी ओर किसी भी व्यक्ति ने कार का नंबर नहीं देख पाया था, इसलिए एक्सीडेंट अज्ञात कार से बताया जा रहा था। इसी दौरान वहां से एक हत्या के मामले की फोरेंसिक जांच के लिए इंदार जा रहे एफएसएल अधिकारी डॉ एच एस बरहादिया भी रुके हुए थे। उन्होंने घायल को अस्पताल रवाना करने के बाद कार की पहचान करने के लिए सड़क पर दूर-दूर तक इधर उधर बिखरे पड़े नंबर प्लेट के टुकड़ों को एकत्रित करवाया और उसे जोड़ने का प्रयास किया। करीब 15 से 20 मिनट में प्लेट अपने सही आकार में जुड़ गई और अज्ञात कार की पहचान हो गई।

घायल की जुबानी, हादसे की कहानी
घायल शिक्षक बनवारी लाल शर्मा ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि वकील दीवान सिंह तोमर अपने खोंकर स्थित खेत पर फसल देखने जा रहे थे। उनके आग्रह पर वह भी उनके साथ जा रहे थे। शिक्षक के अनुसार वही बाइक चला रहे थे, जब उन्होंने सेसई के पास से खोंकर के लिए बाइक मोड़ी तभी कोलारस की तरफ से आ रही कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी, जिसके बाद वह बेहोश हो गए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ