बम्हनीडीह-कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद की किताब "सनराइज ओवर अयोध्या" में हिंदुओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की गई है. इससे भाजपा के नेता तथा कार्यकर्ता भी नाराज हैं. जिला पंचायत सभापति एवं भाजपा नेता गगन जयपुरिया ने सलमान खुर्शीद के खिलाफ बम्हनीडीह थाना में केस दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. खुर्शीद की किताब के पेज नंबर-113 पर हिंदुत्व और कुख्यात आतंकी संगठन ISIS और बोको हरम को एक समान बताया है, जिसकी भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिकायत की है. इस किताब के आने के बाद से हिंदू समाज में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. ऐसे में भाजपा नेताओं ने सलमान खुर्शीद के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किए जाने की अपील की है.
गगन जयपुरिया का कहना है कि सभी हिंदू चाहे प्रधानमंत्री हों, राष्ट्रपति हों या साधारण व्यक्ति हो, इन सभी 100 करोड़ों हिंदुओं को अपनी किताब में आतंकी बताया गया है. इसे लेकर वे बेहद आहत हैं. इसलिए उन्होंने आवेदन देकर मांग की है कि सलमान खुर्शीद के खिलाफ केस दर्ज किया जाए. उनका कहना है की भारत में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है परन्तु संविधान किसी भी व्यक्ति को किसी के धर्म और आस्था पर टिका -टिप्पणी करने की इजाजत नहीं देता और कोई ऐसा करता है तो उसके लिए सजा का भी प्रवधान है . भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांग करते हुए कहा की यदि पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं करती है तो वे आने वाले दिनों मे आंदोलन करने हेतु विवश होंगे। दिनाँक 13/11/21 को बम्हनीडीह थाना में समस्त भाजपा कार्यकर्ताओ ने थाना प्रभारी को सलमान खुर्शीद के खिलाफ़ गंभीर धाराओं मे रिपोर्ट दर्ज करने हेतू आवेदन दिया।
गगन जयपुरिया
गगन जयपुरिया के साथ में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष शिव जायसवाल, जिला मंत्री सोनू जायसवाल, पवन केशरवानी, आलोक अग्रवाल, बम्हनीडीह उपसरपंच आशीष तिवारी, युवामोर्चा जिला सदस्य विशाल सराफ, मण्डल मंत्री अनुराग सोनी, पुष्पेंद्र अजगल्ले पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री नरोत्तम पटेल, संघ के सक्रिय कार्यकर्ता श्री गजाधर श्रीवास उपस्थित थे
0 टिप्पणियाँ