Music

BRACKING

Loading...

बेखौफ लुटेरे जहां शिकार मिला वहां लूट करते हैं



 शिवपुरी 

कोलारस थानांतर्गत फोरलेन पर भडोता के पास से 27 अक्टूबर की रात अज्ञात बदमाशों ने कट्टे की नोंक पर उस समय टेम्पो चालक हेमंत रघुवंशी सहित एक कबाड़ा व्यवसायी को लूट लिया था। जब वह शिवपुरी से लौटते समय टायर पंचर हो जाने के कारण टेम्पो सड़क किनारे लगा कर सो गए थे। लुटेरे टेम्पो में से दाल, चावल और पोहा के 60 कट्टे(बैग) और नगदी 17,000 रु. और साथी कबाड़ा व्यवसायी भोला राठौर का मोबाईल और नगदी लूट कर अपने साथ लाई गई सफेद रंग की बुलेरो लोडिंग में भरकर ले गए। पुलिस ने जब इस मामले की विवेचना शुरू की तो जांच के दौरान मुरैना के कुछ लोगों की लोकेशन घटना स्थल के आसपास मिली। जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ाई और पिपरसा गांव थाना सिविल लाईन जिला मुरैना निवासी विनोद कुशवाह और जारेह थाना सरायछोला जिला मुरैना निवासी रघुराज पुत्र सुरेंद्र कुशवाह को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह लूट के लिए कोई टारगेट सेट नहीं करते हैं। वह तो अपनी गाड़ी लेकर निकलते हैं और उन्हें जहां शिकार मिल जाता है। वहां वारदात को अंजाम देकर निकल लेते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ