शिवपुरी करैरा के गोकंदा गांव में 35 साल के किसान को किसी ने करंट से मारने का प्रयास किया है। गंभीर रूप से झुलसे युवक को परिजन इलाज कराने ग्वालियर ले गए हैं। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 308 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामला तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पवन शर्मा (35) निवासी गोकंदा सोमवार देर रात अपने खेत पर बने कच्चे घर में सो रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने आकर करंट लगा दिया। करंट से झुलसा पवन शर्मा किसी तरह घर तक पहुंचा। जहां परिजन उसे इलाज कराने अस्पताल ले गए। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
0 टिप्पणियाँ