Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : रोजगार मेला में 188 आवेदको का हुआ विभिन्न कंपनियों में चयन

शिवपुरी 

 प्रदेश सरकार द्वारा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश अभियान के तहत रोजगार के माध्यम से अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाए जाने के उद्देश्य से जिला स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी में रोजगार मेला आयोजित किया गया। जिसमें कुल 268 आवेदकों द्वारा अपना पंजीयन कराया गया और 188 आवेदकों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ।
जिला रोजगार अधिकारी श्री स्वप्निल श्रीवास्तव ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी में रोजगार मेला में कुल 188 आवेदक चयनित किये गये। चयनित आवेदकों में आईएफएफडी मैन्युफैक्चरिंग में 22 आवेदक, ऑल इन वन कंसल्टेंसी में 48, आयशर अकादमी में 21, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में 27, टेरियक्स मैनपावर एण्ड सिक्योरिटी 70 आवेदकों का चयन विभिन्न पदों पर किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ