Music

BRACKING

Loading...

अंजली मोहन गुप्ता बनी खेल मंत्राणी

मुरैना! अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के 32 वें महा अधिवेशन में केन्द्रीय महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती दीपिका डाॅ.प्रवीण गुप्ता ने अम्बाह(जिला मुरैना) महिला ईकाई की कोष निरीक्षक अंजली मोहन गुप्ता को केन्द्रीय महिला खेल प्रकोष्ठ का मंत्राणी बनाने की घोषड़ा की है! उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा का 32 वां महा अधिवेशन देश की सुहाग नगरी उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में  गत शनिवार-रविवार को आयोजित किया गया था! महा अधिवेशन मैं मौजूद हजारों स्व समाज की बहनों के बीच शपथ लेते हुये अंजली मोहन गुप्ता ने कहा कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष व देश के प्रसिद्ध उधोगपति श्री अशोक गुप्ता,केन्द्रीय महिला मंडल की अध्यक्षा व राष्ट्रीय महामंत्राणी डाॅ.मधुरमा गुप्ता के मार्ग दर्शन में  देश में माथुर वैश्य समाज की बेटियों और बच्चियों  को खेल की दुनिया में सम्मानजनक स्थान दिलाने का भरसक प्रयास और कोशीश करेंगी! अंजली मोहन गुप्ता को केन्द्रीय महिला मंडल में खेल प्रकोष्ठ का मंत्राणी बनाने पर अम्बाह,पोरसा व मुरैना मे स्वाजातिय महिलाओं और लोगों में भारी खुशी का माहोल है और उन्हे भारी बधाइयां मिल रही हैं! अपने मनोयन पर अंजली गुप्ता ने वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार व धन्यवाद जताया है!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ