Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : पोहरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई अटल बिहारी वाजपेयी जयंती

 पोहरी -: देश सहित प्रदेश भर में आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी की जयंती मनाई जा रही है। इसी तारतम्य में शनिवार को अमन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल पोहरी में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री सुशासन-पुरुष भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान  सर्व प्रथम कार्यकर्ताओं द्वारा अटल बिहारी बाजपेयी की तस्वीर पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्वलित किया। तत्पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अटल जी के जीवन पर कई अहम बातो को साझा किया साथ ही बताया कि अटल जी ने जनसंघ से लेकर भाजपा तक जो संघर्ष किया वह सराहनीय रहा। पार्टी की नींव मजबूत करने में अटल जी की अहम भूमिका रही। अटल जी हमेशा अनुसाशन का कार्यकर्ताओ को पाठ पढ़ाते ओर उसी रणनीति के तहत पार्टी को अग्रसर रखा। अटल जी ने हमेशा विपक्ष की बातों को ध्यान में रखते हुए कार्यकाल को संभाला। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी , जिला मंत्री पृथ्वीराज जादौन , मंडल महामंत्री दिनेश जाटव ,परम  मोहन उपाध्याय , डॉक्टर ब्रजेश धाकड जी,  शैलेन्द्र राजकुमारी धाकड़, सुषमा गोयल , सारिका पवन योगी , देवेंद्र  चकराना,रशीद खान जी, अशोक गुर्जर  एवम् कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ