Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : लोडिंग गाड़ी का एक्सीडेंट कई महिलाएं घायल

 


खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के पूरणखेडी टोल प्लाजा के पास हाईवे से आ रही है। जहां एक अनियंत्रित डंपर ने एक महिलाओं से भरी लोडिंग में टक्कर मार दी। जिससे लोडिंग में सबार एक दर्जन महिलाए घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए कोलारस उपस्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां पांच लोगों की गंभीर हालात हो देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया है। जिसमें एक महिला की हालात नाजुक बनी हुई है।


जानकारी के अनुसार आज बदरवास में मानव मिलन सदभावना समागम का सत्संग का आयोजन है। इस आयोजन में क्षेत्र भर के हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचते है। जिसमें शामिल होने के लिए कोलारस से एक लोडिंग में सबार होकर जा रहे थे। तभी पूरणखेडी टोल प्लाजा के आगे पेट्रोल पंप के सामने एक लोडिंग के चालक ने लोडिग की स्पीड को कम किया। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने इस लोडिंग में पीछे से टक्कर मार दी।

जिससे लोडिंग अनियंत्रित हो गई और फिर पीछे से आ रहे और अन्य ट्रक की भी चपेट में आ गए। जिससे लोडिंग में सबार 15 महिलाओें में से लगभग एक दर्जन महिलाएं घायल हो गई। इस हादसे में लोडिंग का ड्रायवर मुकेश कुशवाह उम्र 36 साल निवासी कोलारस सहित पार्वती कुशवाह पति राजाराम कुशवाह उम्र 37 साल निवासी कोलारस,गौरी कुशवाह पति काशीराम कुशवाह उम्र 32 साल निवासी कोलारस,रामबाई पत्नि रामदयाल कुशवाह उम्र 40 साल,विनीता कुशवाह पत्नि महेन्द्र कुशवाह उम्र 32 निवासी सभी कोलारस गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस हादसे में पर्वती कुशवाह की हालात नाजुक बताई जा रही है। इसके साथ ही इस हादसे में कुछ महिलाओ को कोलारस के स्वास्थ्य केन्द्र में भी भर्ती किया गया है। जहां इनका उपचार जारी है। यह पूरा घटनाक्रम पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीव्ही में कैद हो गया है। इस घटना के बाद डंपर का चालक मौके पर से डंपर लेकर फरार हो गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ