Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : ठग ने टीआई पर लगाये एक लाख रुपए लेने के आरोप

 


खबर सिटी कोतवाली शिवपुरी से आ रही है की एक ठग ने कोतवाली प्रभारी पर ₹100000 लेने का आरोप लगाया है वही  हम आपको बता दें कि शिवपुरी कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले फतेहपुर इलाके में एक युवक पर किसानों ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत कोतवाली में की गई। कोतवाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित को पकड़ लिया। बाद में आरोपी पुलिस को रुपए वापस करने का आश्वासन देकर कार रखकर चला गया और एसपी के पास जाकर पुलिस पर ही 1 लाख रुपए वसूलने की शिकायत कर डाली।

उदलसिंह कुशवाह निवासी हाथीखाना व रहमान खान निवासी कुंअरपुर ने एसपी को शिकायत में बताया कि रविकांत पुत्र गंगाराम ओझा निवासी फतेहपुर कोठी नं. 26 के पास से इंडिया बूल्स क्रेडिट कार्ड बनवाया। उक्त कार्ड को युवक के खाते से भी जोड़ दिया। रविकांत ने कार्ड का गलत इस्तेमाल करते हुए ओटीपी ले ली और उससे शॉपिंग कर डाली। उक्त युवक ने रहमान के खाते से 75 हजार व उदल के खाते से 50 हजार रुपए निकाल लिए। मामले की शिकायत जब एसपी से की जहां पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ लिया। पकड़े जाने पर युवक ने जल्द पैसा वापस करने की बात कही और अपनी कार रखकर चला गया। इसके बाद युवक एसपी के पास पहुंचा और पुलिस पर ही एक लाख रुपए वसूली करने का आरोप लगा दिया। टीआई सुनील खैमरिया ने बताया कि उक्त युवक ने लोगों से पैसे लिए थे जिस पर उसे पकड़कर थाने लाया गया जहां उसने रुपए वापस करने की बात कही और अपनी कार थाने में रखकर पैसे लेने चला गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ