राकेश चतुर्वेदी,भोपाल। मध्य प्रदेश में निगम मंडल की सूची पर सीएम शिवराज की मुहर लग गई है. मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट कर मप्र के 25 नेताओं की निगम मंडल में नियुक्ति की और बधाई दी है. नियुक्ति के बाद सभी नेताओं के चेहरे खिल गए हैं. लंबे समय बाद उन्हें मंडल में जगह मिली है. जिन नेताओं ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा को सरकार बनाने में मदद की, वे मुश्किल में थे, जो उपचुनाव में सफल नहीं हो सके. अब सीएम शिवराज सरकार ने इन सभी नेताओं को तोहफा दिया है.
मप्र निगम मंडल में जीतेंद्र लटोरिया को खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है. राजेंद्र सिंह मोकलपुर को मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष के पद नियुक्ति की गई है. पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का अध्यक्ष रघुराज कंसाना को बनाया गया है. अजय यादव को पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया. राजकुमार कुशवाहा बीज एवं फार्म विकास निगम के उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया. जसवंत जाटव राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम अध्यक्ष बनाया गया.
इसके अलावा निगम मंडल में नरेंद्र बिरथरे कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. शैलेंद्र शर्मा कौशल विकास और रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष बनाया गया है. प्रहलाद भारती पाठ्य पुस्तक निगम का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. आशुतोष तिवारी गृह निर्माण एवं अधोसंरचना निर्माण मंडल का अध्यक्ष बनाया गया. जयपाल चावड़ा को इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बनाया गया
मप्र निगम मंडल में अमिता चपरा महिला वित्त एवं विकास निगम की अध्यक्ष बनीं हैं. निर्मला बारेला अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम की अध्यक्ष बनीं है. सावन सोनकर अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष बने. रमेश खटीक अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष बनाए गए. राजेश अग्रवाल स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं.
0 टिप्पणियाँ