Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : विकासखण्ड कोलारस के ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंच पद के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने हेतु अधिकारी नियुक्त

 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अक्षय कुमार सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021-22 हेतु विकासखण्ड कोलारस के ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंच पद के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने हेतु पंचायतों के समूह (क्लस्टर) स्तर पर सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए है। जबकि नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी के रूप में तहसीलदार कोलारस श्रीमती प्रतिज्ञा ढेंगुला का कार्य क्षेत्र संपूर्ण जनपद पंचायत होगा।

विकासखण्ड कोलारस के संपूर्ण ब्लॉक के पंच एवं सरपंच पद का नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने हेतु सहायक रिटर्निंग अधिकारी के रूप में आरएईओ कोलारस श्री बृजमोहन गुप्ता को नियुक्त किया गया है। इनका क्लस्टर मुख्यालय न्यायालय तहसीलदार कक्ष कोलारस रहेगा। ग्राम पंचायत कुम्हरौआ, पड़ोरासड़क, बेंहटा, टीला, गोराटीला, बैरसिया, मोहरा, चंदेनी, गुढा, मोहराई, पनवारी, चंदौरिया, सिंघारई के लिए उपयंत्री ज.पं.कोलारस श्री दीपचन्द्र कुशवाह को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। इनका क्लस्टर मुख्यालय न्यायालय नायब तहसीलदार कक्ष तहसील कोलारस रहेगा। ग्राम पंचायत अटामानपुर,
पाड़ौदा, रूहानी, देहरोद, सुआटोर, पहाड़ी, खरई, खैरोना, चिलावद, कोटानाका के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कोलारस श्री रामनिवास जाटव को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। इनका क्लस्टर मुख्यालय पंचायत भवन खरई रहेगा। ग्राम पंचायत पचावली, डंगौरा, इमलावदी, पचावला, अनंतपुर, साखनौर, रिजौदा, भडौता, चकरा के लिए जनपद पंचायत कोलारस ए.ई.श्री आर.के.शर्मा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। इनका क्लस्टर मुख्यालय शासकीय हाई स्कूल पचावली रहेगा।

ग्राम पंचायत डेहरवारा, राजगढ़, तेंदुआ, अटारा, मढ़ीखेड़ा, खोंकर, सेसईसड़क, नेतवास के लिए सहायक यंत्री पीएचई कोलारस श्री एस.के.लहारिया को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनका क्लस्टर शासकीय हाई स्कूल डेहरवारा रहेगा। ग्राम पंचायत राई, दीगौदी, कार्या, गोहरी, मकरारा, सरजापुर, बैडारी, गणेशखेड़ा, किलावनी, लेवा, उन्हाई, कुम्हरौआ कॉलोनी के लिए एसएडीओ कोलारस श्री पवन कुमार दुबे को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनका क्लस्टर शासकीय हाई स्कूल राई रहेगा।
ग्राम पंचायत दीगोद, गढ़, सेसईखुर्द, विजरावन, बसाई, किशनपुर, धुआं के लिए पशु चिकित्सक अधिकारी कोलारस डॉ.श्री सी.एस.बाथम को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनका क्लस्टर मुख्यालय शासकीय माध्यमिक विद्यालय दीगोद रहेगा। ग्राम पंचायत लुकवासा, अटरूनी, टुडियावद, कुल्हाड़ी, डांडयाई, भाटी, रांछी, देहरदासड़क, झाडेल के लिए सीडीपीओ कोलारस सुश्री पूजा स्वर्णकार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनका क्लस्टर मुख्यालय शासकीय माध्यमिक विद्यालय लुकवासा रहेगा। जबकि नायब तहसीलदार कोलारस श्री पवन चंदेलिया को रिजर्व रखा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ