Music

BRACKING

Loading...

ग्वालियर में 1 दिन में 653 संक्रमित:डबरा सिविल कोर्ट के जज, BSF कमांडेंट समेत 11 जवान, पुलिस, डॉक्टर निकले संक्रमित

 


ग्वालियर में शुक्रवार को 653 कोरोना संक्रमित मिले हैं। 653 संक्रमित में से 593 ग्वालियर के हैं, 42 अन्य शहरों के हैं जिनकी सैंपलिंग यहां की गई है। साथ ही 18 ऐसे संक्रमित हैं जो रिपीट आए हैं। शुक्रवार को संक्रमण की चपेट में आने वालों में सबसे बड़ा नाम डबरा सिविल कोर्ट के जज, BSF कमांडेंट, उनकी पत्नी, पिता समेत करीब 11 जवान भी संक्रमित आए हैं।

इसके अलावा काफी संख्या में डॉक्टर और पुलिस जवान संक्रमित हुए हैं। ग्वालियर में कोविड संक्रमण तेजी से फेल रहा है। लगातार चौथा दिन है जब 500 के पार कोविड संक्रमित का आंकड़ा पहुंचा है। ज्यादातर संक्रमितांे को खांसी, जुकाम व बुखार के लक्षण सामने आए हैं। इसलिए यदि आपके घर के आसपास किसी को सर्दी, खांसी जुकाम है तो सावधान रहने की जरुरत है।
हर घंटे मिले 28 संक्रमित
- शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग से जारी कोविड रिपोर्ट में 653 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मतलब हर घंटे 28 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। इनमें से 593 ग्वालियर के ही हैं और 42 अन्य जिलों के हैं जो स्टेशन पर ली गई सैंपलिंग में संक्रमित मिले हैं। 18 रिपीट पॉजिटिव आए हैं। यह सभी पॉजिटिव स्वास्थ्य विभाग और प्राइवेट जांच लैब में संक्रमित पाए गए हैं। शुक्रवार को 3891 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई है। जिसमें 593 पॉजिटिव आने के बाद एक्टिव केस बढ़कर 3090 हो गए हैं। शुक्रवार तक ग्वालियर में कुल पॉजिटिव 56772 हो गए हैं। जिले में कुल संदिग्ध व्यक्तियों की संख्या 2150 है। शुक्रवार को 123 माइक्रो कनटेंनमेंट जोन बनाए गए हैं। साथ ही 3748 लोगों के सैंपल लिए गए हैं जिनकी रिपोर्ट शनिवार को आनी है। शुक्रवार को 125 संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज भी किए गए हैं।
सिविल कोर्ट का जज, अन्य स्टाफ संक्रमित
- शुक्रवार को आई कोविड रिपोर्ट में डबरा सिविल कोर्ट के जज के संक्रमण की चपेट में आने की पुष्टि हुई है। अभी तक ग्वालियर मंे करीब 4 जज संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा डबरा सिविल कोर्ट, ग्वालियर जिला कोर्ट व हाईकोर्ट में भी काफी संख्या में संक्रमण फेल चुका है और लगातार संक्रमित निकल रहे हैं।
फोर्स भी हुई कोरोना वायरस से संक्रमित
- ग्वालियर में बीते 15 दिन में तीसरी लहर का सबसे ज्यादा असर फोर्स पर पड़ा है। शुक्रवार को कोरोना बुलेटिन रिपोर्ट में BSF के कमांडेंट के साथ ही 11 जवान संक्रमित निकले हैं। इसके साथ ही बीएसएफ से अभी तक आधा सैकड़ा जवान व अफसर संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इसी तरह पुलिस विभाग से भी आधा सैकड़ा के ऊपर संक्रमित निकल चुके हैं। इसके साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग भी संक्रमण की गहरी चपेट में है और अभी तक 70 के लगभग डॉक्टर, जूनियर डॉक्टर, नर्स व स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ